फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी का प्रयास

Wed, 13 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



गांव बालू के पंजाब नेशनल बैंक में गत रात्रि चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। लेकिन सफल न होने पर चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर ही चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी अपनी शिकायत में बैंक के शाखा प्रबंधक सूबे सिंह ने बताया कि आज सुबह बैंक का सफाई कर्मी 9 बजे बैंक आया। शाखा खोलते ही उसका ध्यान बैंक में रात्रि में हुई वारदात पर गया।

माजरा समझते ही सफाई कर्मी ने उन्हें फोन किया तो वे तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने बैंक के पीछे की खिड़की की ग्रिल तोड़ने के बाद खिड़की को तोड़ बैंक में प्रवेश किया। लुटेरों का लक्ष्य बैंक के अंदर ही रखा हुआ एटीएम था। लुटेरों की नजर शायद सीसी टीवी कैमरों पर पड़ गई।
विज्ञापन


चेहरे खुले होने के कारण शायद उन्हें पकड़े जाने का अंदेशा हो गया तो उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग करने वाले डीवीआर को ही चुरा लिया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक से केवल डीवीआर ही चोरी हुआ है तथा एटीएम व नकदी सेफ रही। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए तथा सारी स्थिति का जायजा लिया। सीन आफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए।

चार दिन पहले कलायत में हो चुकी है वारदात
चार दिन पूर्व कलायत के ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के एटीएम को भी लुटेरों ने लूटने की कोशिश की थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद साफ हुआ कि लुटेरे हथियारबंद थे तथा एटीएम को उखाडने की ही फिराक में थे पर इरादों में कामयाब नही हो पाए। इससे पूर्व कलायत के स्टेट बैंक आफ पटियाला से 10 जनवरी 2014 को शातिराना ढंग से एटीएम काटकर लुटेरे 21 लाख 50 हजार रुपये लूट चुके हैं। इसी तरह से एचडीएफसी बैंक से लुटेरे दो बार एटीएम तोड़ने की असफल कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन


नगर में सभी एटीएम की सुरक्षा में हैं अनेक खामियां
कलायत में ओबीसी, स्टेट बैंक पटियाला, कारपोरेशन बैंक, यूको बैंक, एचडीएफसी तथा पीएनबी के एटीएम चल रहे हैं। कुछ बैंक तो एटीएम भी शाखा के बंद होने के साथ ही बंद कर देते हैं। कुछ बैंकों के एटीएम रात्रि में खुले रहते हैं। सुरक्षा गार्डों के पास सुरक्षा के लिए कोई हथियार नही होता तथा कुछ एटीएम में तो निर्धारित मात्रा में सीसी कैमरे भी नही लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें