फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में रिश्तों का कत्ल: शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर विवाद, बेटे ने सो रही मां को गला घोंटकर मारा

Thu, 21 Sep 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल में महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब को लेकर हुए झगड़े में बेटे ने मां की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शराब का आदी है। जिसने मां से शराब के लिए रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के गांव जगदीशपुरा में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां और बेटे के बीच शराब के रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते रात को सो रही मां का बेटे ने गला घोंट दिया। जिसके कारण महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छह बहनों का इकलौता भाई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कैथल सदर थाना में दी शिकायत में गुरमीत कौर ने बताया कि वह जगदीश पुरा की निवासी है। वह छह बहन व एक भाई है। उसकी माता कुलदीप कौर वासी घलौर थाना रादौर जिला युमना नगर की रहने वाली थी। उसके भाई का नाम गुरदेव है। वह एक अवारा किस्म का आदमी है और शराब पीने का आदी है। वह माता के साथ शराब पी कर लड़ाई झगडा करता रहता था।

इसलिए वह माता को अपने साथ जगदीश पुरा मे ले आई थी। जो 9 साल से जगदीशपुरा में रह रही थी। बुधवार शाम के समय करीब साढ़े 5 बजे माता कुलदीप कौर से मिलने के लिए माता के पास आई हुई थी तो भाई गुरदेव ने शराब पीने के लिए माता कुलदीप कौर से पैसे मांगे जिसने पहले ही शराब पी रखी थी। माता ने पैसे देने से मना कर दिया तो भाई गुरदेव ने शराब पीने के लिए घर पर रखा ईन्वटर बेचने के लिए उठा लिया। माता ने मेरे भाई को ईन्वटर वापस रखने के लिए कहा तो भाई ने नशा की हालत में माता कुलदीप कौर की गर्दन दबोच कर उसकी हत्या कर दी और ईन्वटर लेकर मौका से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
कैथल सदर थाना के एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें