फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के कमरे ना बनने पर भड़के लोग, जड़ा जाला

Wed, 15 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फरीयाबाद में स्कूल कमरों का निर्माण न होने के कारण बुधवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने स्कूल को ताला जड़ दिया। तालाबंदी की सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह व जेई दिनेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह विभागीय कार्रवाई करवाएंगे और शीघ्र नये कमरों के बारे में उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। ग्रामीण रमेश, दिनेश, शमशेर, मेघराज, पूर्ण, रूपचंद, जगपाल ढुल, जिले सिंह, दिलबाग, धीरजा, रामभज, रामचंद्र, रणधीर, राजू, राम करण, राधा राम, लख्मी ने बताया कि पिछले लंबे समय से स्कूल के कमरे जर्जर अवस्था में है। छत के सरिये दिख रहे हैं, स्कूल में पानी पीने की कोई व्यवस्था नही है। रसोई के पीछे दीवार से सांप निकलना आम बात है ऐसे में स्कूल में बच्चों को पढ़ाने को लेकर अभिभावक हर समय चिंतित है। शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा के दावे फेल हो रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार स्कूल में पनप रही समस्या को लेकर अवगत करवा चुके है। लेकिन विभाग इस ओर लंबी तान कर सोया हुआ है। विभाग को चाहिए बच्चों के भविष्य को लेकर यहां हर सुविधा मुहैया करवाए जबकि ग्राम पंचायत व गांव में बनाई गई कमेटी भी विभाग का सहयोग करने के लिए तैयार है। ग्रामीणों ने कहा कि नये शिक्षा सत्र से पहले यहां सभी सुविधा मुहैया करवाई जाए ताकि उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में न रहे। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने कमरों को निरीक्षण किया तथा जिन कमरों की छत के सरिये दिख रहे है उन्हें कंडम करने के लिए उच्चाधिकारियों से बात करने के लिए कहा। जिससे ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोल दिया।  
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि छात्र संख्या को देखते हुए स्टाफ पूरा है, कमरे की जो भी समस्या है। उसके लिए विभाग को लिख दिया जाएगा। गांव में कमेटी बनाकर स्कूल में छात्र संख्या की बढ़ाने मुहिम छेड़ी गई व ग्रामीणों का सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें