फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन छोड़ने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म

Fri, 09 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के एक होटल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग लड़की की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 14 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह एक स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है। 5 अगस्त की सुबह वह ट्यूशन के लिए जा रही थी। तभी उसके पीछे स्कूटी लेकर बैंक कॉलोनी निवासी जसविंद्र आया। उसने उसे स्कूटी पर बैठाकर ट्यूशन छोड़ने के बहाने एक होटल में ले गया। उसने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की ने पुलिस में गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर बैंक कॉलोनी निवासी जसविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें