हरियाणा सुबह एनआईए की टीम ने रेड की। इस दौरान टीम ने कैथल के गांव चूहड़माजरा में छापेमारी की। जिस दौरान एक व्यक्ति से एजेंसी के अधिकारियों ने खालीस्तान और अमृतपाल के संबंध ने भी सवाल जवाब किए।
कैथल के गांव चूहड़माजरा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने एक व्यक्ति के घर में रेड की। एजेंसी ने संबंधित व्यक्ति के खाते में कोई बड़ी बैंक ट्रांजैक्शन होने की संभावना के आधार पर यह रेड की है। एजेंसी के अधिकारी सुबह 5:00 बजे के करीब गांव वासी प्रमोद के घर पहुंच गए व उसे सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
रेड को पंजाब से जोड़ कर देखा जा रहा
रेड को पंजाब के एक गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के साथ उक्त व्यक्ति के संबंधों को जोड़कर देखा जा रहा है। यह जानकारी दी मिली है कि एजेंसी के अधिकारियों ने व्यक्ति से खालीस्तान और अमृतपाल के संबंध ने भी सवाल जवाब किए। करीब साढ़े चार घंटे की जांच के बाद एजेंसी के अधिकारी वापस कार्यालय के लिए रवाना हुए। यह भी पता चला है कि अधिकारी उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए हैं।