गांव क्योड़क निवासी युवती कोमल ने इसी साल फरवरी में नानकपुरी कॉलोनी निवासी युवक अनिल के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस प्रेम विवाह से नाखुश थे।
प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के परिजनों ने घर में घुसकर फायरिंग की। गोली लगने से नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी सास और ननद गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव क्योड़क निवासी युवती कोमल ने इसी साल फरवरी में नानकपुरी कॉलोनी निवासी युवक अनिल के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस प्रेम विवाह से नाखुश थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार युवकों ने नवविवाहिता कोमल के घर में घुसकर कई राउंड फायर किए। गोली लगने से 22 साल की कोमल की मौत हो गई। जबकि उसकी ननद अंजलि और सास कांता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डीएसपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेसिंग टीम ने अपने तथ्य जुटाने शुरू किए।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। जबकि घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।