फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से मिला मोबाइल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 31 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल से मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जेल प्रशासन को एक मोबाइल एवं सिम कार्ड मिला। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुरेंद्र कुमार ने थाना शहर में दी शिकायत में बताया कि शनिवार को जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें कर्मचारियों को जेल की ब्लॉक नंबर छह के कमरे नंबर तीन में एक मोबाइल व बैटरी मिली। जांच पड़ताल के बाद फ्रेंडस कॉलोनी निवासी विरेंद्र व नरवाना निवासी सूजा के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज करवाया गया। एएसआई महा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यहां इससे पूर्व पिछले कुछ समय में ही दो बार मोबाइल व सिम कार्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन


 आखिर किसकी मिलीभगत से जेल में पहुंच रहे हैं मोबाइल
जेल से लगातार मोबाइल बरामद होने से सवाल उठ रहा है कि आखिर जेल में किसकी मिलीभगत से मोबाइल पहुंच रहे हैं। अभी 23 जनवरी को ही जेल प्रशासन ने यहां वॉशबेसिन में छिपा कर रखा गया मोबाइल बरामद किया था। जिसमें चार्ज करने के लिए भी पिनों की सहायता ली जा रही थी। वहीं इससे पूर्व कई माह पहले भी यहां से मोबाइल बरामद किए गए थे। जेल में हर सामान की बंदियों एवं कैदियों तक पहुंचने से पूर्व पूरी तरह से जांच की जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जेल में ये मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं? अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में पुलिस जांच में ही पता चल सकेगा कि ये मोबाइल किस की सहायता से जेल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें