फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठाना चौकी प्रभारी के खिलाफ जबरन वसूली का केस दर्ज, सस्पेंड

Thu, 30 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
 गत 27 मार्च को पुलिस पर फाइनेंस की गाड़ी जबरन छीनने का आरोप लगाकर गाड़ी मालिक द्वारा सुसाइड के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्कालीन किठाना चौकी प्रभारी के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में केस दर्ज किया है। साथ ही उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में युवक ने आरोप लगाया था कि उसने एक व्यक्ति से स्कॉर्पियों गाड़ी खरीदी थी। जिसकी कुछ किश्तें लंबित होने पर पुलिस कर्मियों ने फाइनेंसरों के साथ मिलकर उसके घर से गाड़ी जबरन उठा ली थी।
विज्ञापन

गांव सजूमा निवासी सतबीर ने डीजीपी को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पास स्कार्पियों गाड़ी थी। 24 सितंबर 2016 को उसकी गाड़ी गांव के प्लॉट में खड़ी थी। दोपहर के समय किठाना चौंकी इंचार्ज सतबीर सिंह आया और गाड़ी उठवाकर ले गया। आरोप है कि प्लॉट में गैस सिलेंडर, डीवीडी प्लेयर और बर्तन भी रखे हुए थे, जिन्हें पुलिसकर्मी उठाकर ले गए। चौंकी इंचार्ज ने गाड़ी उठाने से पहले न तो कोई एफआईआर दर्ज की और न ही इसकी सूचना गांव के किसी मौजिज व्यक्ति को दी गई। सतबीर ने बताया कि उसने इस बार में कई बार पुलिस और सीएम विंडों पर भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान पीड़ित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जहर निगलकर जान देने का प्रयास किया था। जिसके बाद पुलिस की नींद टूटी और कलायत थाने में आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ जबरन वसूली और आपराधिक षड़यंत्र रचने का केस दर्ज कर लिया।
गांव सजूमा निवासी सतबीर सिंह की शिकायत पर सितंबर 2016 में इंचार्ज रहे एएसआई सतबीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को सस्पेंड करके विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                 सुमेर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें