फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में भिड़े दो गुट, जमकर चली लाठियां, लात-घूंसे, फायरिंग

Wed, 09 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
पुल‌िस - फोटो : crime
विज्ञापन
छात्रावास रोड पर सरेआम भरे बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चलने और फायरिंग से बाजार में हड़कंप मच गया। घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामला ऑटो चालक के साथ हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़े का बताया जा रहा है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर बाद छात्रावास रोड पर चावलों की रेहड़ी पर चावल खा रहे युवकों एवं एक ऑटो चालक के साथ आए युवकों में किसी बात पर विवाद हो गया। कहासुनी होते होते मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों गुटों ने एक-दूसरे के उपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। यह तांडव करीब दस मिनट चलता रहा। 

झगड़े के दौरान युवकों के हाथ जो कुछ आया, एक दूसरे पर दे मारा। जिसमें दुकानों के बाहर पड़े बेंच, लाठियां एवं मौके से गुजर रहे एक जूस की रेहड़ी संचालक के गन्ने भी एक दूसरे को दे मारे। इसी बीच एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे पक्ष के युवक ने फायरिंग करते हुए युवक के हाथ पर डंडा मार दिया, जिससे एक बार तो पिस्टल नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन


लेकिन बाद में फिर से पिस्टल उठाकर युवक ने फायरिंग की। लगातार फायरिंग से दुकानों में भगदड़ सी मच गई, दुकानदार और ग्राहक दुकानों में जा छिपे। इसके बाद दोनों पक्षों के युवा भाग खड़े हुए। झगड़े में रेहड़ी पर चावल खा रहा कवारतन निवासी जगदीश कुमार सहित झगड़े में एक पक्ष की ओर से शामिल राहुल गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने अस्पताल में दर्ज किए घायलों के बयान
सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी रोहताश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चावल की रेहड़ी लगाने वाले युवक से पूछताछ की। पुलिस ने लोगों से भी पूछताछ का प्रयास किया। लेकिन किसी ने पुलिस को ठोस जानकारी नहीं दी। बाद में डीएसपी सतीश गौतम भी मौके पर पहुंचे। वे एसएचओ सहित मौके से जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पाड़ला निवासी तरसेम ऊर्फ झुंडी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

तरसेम ने कहा कि गांव पाड़ला निवासी बलिंद्र सिंह गांव से लड़कियों को ऑटो में लेकर एक कॉलेज में आता है। वह वापस जा रहा था कि छात्रावास रोड पर एक युवक ने ऑटो रोक कर उसके साथ मारपीट की। जिसकी सूचना उसने कुछ आगे जाकर उन्हें दी। जब वे उन युवकों से मारपीट किए जाने बाबत पूछने आए तो उनके साथ झगड़ा किया। जिसमें एक युवक ने उन पर फायरिंग की। करीब पांच राउंड फायरिंग के बाद उक्त युवक भाग खड़े हुए। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

बाजार में मचा हड़कंप, जानकारी देने को कोई तैयार नहीं
फायरिंग के बाद छात्रावास रोड पर हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लेकिन मौके पर पहुंचे एसएचओ सिटी को किसी ने ज्यादा जानकारी नहीं दीं। एक दुकानदार ने तो पुलिस कर्मचारियों को यहां तक कह दिया कि भाई साहब मेरी दुकान से बाहर जाकर पूछताछ कर लो, मेरा सामान चोरी हो जाएगा।

इसके बाद एसएचओ पुलिस कर्मियों सहित मौके से जानकारी जुटाते हुए अस्पताल की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने उस रेहड़ी चावल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिसकी रेहड़ी पर बैठे युवकों के साथ यह झगड़ा हुआ था।

ऑटो चालक के साथ दुर्व्यवहार के बाद हुए झगड़े में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए रेहड़ी चालक को हिरासत में लिया है। फायरिंग करने वाले मुख्य युवक की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुमित कुमार, एसपी कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें