फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध टीम ने रूकवाई शादी

Sat, 28 Jan 2017 11:45 PM IST
kaithal beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने अर्जुन नगर मेें नाबालिग लड़की का विवाह रुकवा कर परिजनों को चेतावनी जारी की है। बाल विवाह निषेध अधिकारी को किसी ने पत्र के माध्यम से नाबालिग लड़की का विवाह होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि उन्हें एक पत्र मिला था। जिसमें सूचना दी गई कि अर्जुन नगर में 29 जनवरी को नाबालिग लडक़ी की शादी की जाएगी। वह अपनी टीम व शहर थाना पुलिस को साथ लेकर पहुंची तो वहां लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थी। लड़की से बात करने पर उसने बताया कि नौंवी कक्षा बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। लड़की की आयु पता करने के लिए मौके पर पहुंची अधिकारी ने लड़की का आधार कार्ड देखा तो उसमें जन्म तिथि वर्ष 2001 लिखा मिला। जन्म तिथि के अनुसार लड़की नाबालिग है।लड़की के परिजनों को शहर थाने में बुलाया गया। सुनीता शर्मा ने बताया कि उन्होंने लडक़ी के परिजनों से लिखवा लिया है कि बालिग होने से पहले अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे। अगर इसके बाद भी शादी की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें