फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

Sun, 30 Apr 2017 12:04 AM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजौंद के गांव संतोख माजरा में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति ने शुक्रवार की रात्रि में दम तोड़ दिया। राजौंद पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर चाचा सहित पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। झगड़ा 23 अप्रैल को हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव संतोख माजरा निवासी सोनू ने बताया कि 23 अप्रैल को उसकी ताई व उसकी मां के साथ जमीन को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। शाम उसके चाचा का लड़का महीपाल तैश में आया और उसने उसके पिता राजपाल के साथ मारपीट की। उसके घायल पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 28 अप्रैल की रात को उसके पिता के छाती में दर्द होना शुरू हो गया। वह उसके पिता को राजौंद के अस्पताल में लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उसको कैथल के लिए रेफर कर दिया। कैथल पहुंचने से पहले ही उसके पिता की मौत हो गई। सोनू ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत का कारण उसके चाचा के लड़के महीपाल व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा की गई मारपीट है।
राजौंद थाना के एएसआई चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोनू की शिकायत उसके चाचा के लड़के महिपाल, उसकी पत्नी सीना, मां, मूर्ति व बहन सुमन व भाभी सिमरन के खिलाफ केस हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें