फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरघाट में पंखे की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 30 Apr 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों के रामपुरघाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। महिला ट्रैक्टर में बड़ा पंखा जोड़ कर गेहूं की सफाई कर रही थी कि उसकी चुन्नी पंखे की चपेट में आ गई। इससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को रामपुरघाट निवासी बबली (45) पत्नी सुच्चा सिंह ट्रैक्टर में पंखा जोड़ कर गेहूं साफ कर रही थी। इस बीच अचानक महिला की चुन्नी खुले पंखे में फंस गई जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े।

गंभीर हालत में घायल महिला को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां वरिष्ठ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला दम तोड़ चुकी थी। वहीं, कुंजा मतरालियों की पंचायत प्रधान शिक्षा देवी व ग्रामीणों ने कहा कि ट्रैक्टर में बड़ा पंखा जोड़कर गेहूं की सफाई कार्य चल रहा था। अचानक पंखें में चुन्नी फंसने से सिर पंखें की चपेट में आ गया। महिला की मौत से रामपुरघाट क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें