फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 19 लाख 45 हजार रुपये, चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 27 Sep 2023 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

चीका थाना के जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि सुनील की शिकायत पर पिहोवा के अधोया गांव निवासी रोहित, पटियाला निवासी विशाल, पंजाब के जिला गुरदासपुरा के मिर्जाजन गांव निवासी रवनीत कौर व राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के चीका के बलबेहड़ा गांव में एक युवक को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 19 लाख 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर चीका थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चीका थाना में दी गई शिकायत में बलबेहड़ा गांव निवासी सुनील ने बताया कि वह 12वीं पास है। उसकी बहन अधोया गांव में विवाहित है। इस कारण आरोपी रोहित का वहां आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान उसकी मुलाकात उसके साथ हुई। फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में रोहित उसके पास बलबेहडा आया और कहने लगा कि ऑस्ट्रेलिया में पैसे कमाने का सही समय है।

उसे विश्वास दिलवाया कि बाहर भेजने वाले काफी लोगों के साथ उसके संबंध हैं। इसके बाद रोहित ने उसकी मुलाकात आरोपी विशाल से करवाई। विशाल ने उसे बताया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के लिए कुल 19 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


उसने रोहित के कहने पर आरोपितों को कुछ राशि गूगल-पे के माध्यम से कर दी।इस तरह से कुल 16 लाख 45 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए और उसका तीन लाख रुपये का खर्च अलग से हुआ। यह राशि लेने के बाद आरोपियों ने उसे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया भिजवाने की बात कही। रुपया हड़पने के बावजूद आरोपी ने उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें