फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुने करने का झांसा देकर हड़पे दो लाख 30 हजार रुपये

Sat, 04 Feb 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रुपये दोगुने करने का झांसा देकर दो लाख 30 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कलायत के गांव हरीपुरा निवासी गुरजीत सिंह ने शहर पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ लोगों ने उसे अपने झांसे में लेकर उससे 2.30 लाख रुपये हड़प लिए है। उसने बताया उसकी गांव सिंणद निवासी विनोद कुमार से साथ जान पहचान थी। उसने उसे 9 सिंतबर 2016 को शहर के उद्यम सिंह पार्क में बुलाया। विनोद कुमार ने उसको बताया कि माता गेट कैथल निवासी मंगल व शक्ति नगर निवासी सुरेन्द्र पैसे डबल करने का काम करते हैं। जिनके झांसे में आकर उसने दो तीन बार में दो लाख 30 हजार रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उसके कोई पैसे डबल नहीं किए और ना ही उसके दिए हुए पैसे वापस किए।

शहर थाना एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि एसपी ऑफिस में दी गई गुरजीत सिंह की शिकायत पर विनोद कुमार निवासी गांव सिणंद, सुरेंद्र निवासी शक्ति नगर कैथल, मंगल सिंह निवासी माता गेट कैथल, नवीन निवासी गांव बालक हिसार, क्योड़क निवासी टैक्सी ड्राइवर व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें