हरियाणा गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में कैथल से भी ऐसा ही मामला सामने आया है जहां व्हाट्सएप कॉल कर माइनिंग कार्य के मैनेजर से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है।
कैथल में गोल्डी बराड़ के नाम पर व्हाट्सएप कॉल कर माइनिंग कार्य के मैनेजर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मैनेजर कैथल के संगरौली गांव में रिश्तेदारी की शादी में आया हुआ था। वह उसके रिश्तेदारी की बारात में गांव सौथा जा रहा था। गांव दयोहरा के नजदीक फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। सदर थाना में पुलिस ने पंचकूला के डाकखाना देवी नगर निवासी संजीव की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
माइनिंग के कार्य में मैनेजर का काम करता है संजीव कुमार
शिकायत में संजीव ने बताया कि रघुबीर चौधरी का पंचकूला में माइनिंग का बिजनेस है। वह 18 साल से वहां बतौर मैनेजर कार्य करता है। वह 29 मार्च को सुबह करीब साढ़े आठ बजे संगरौली गांव में अपनी रिश्तेदारी में शादी में आया हुआ था और उसके रिश्तेदार की बारात में कैथल के ही गांव सौथा में जा रहा था। समय करीब 11 बजकर 17 मिनट पर सुबह जैसे ही वह गांव दयोरा में पहुंचा तो उसमें मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आई।
उसने कॉल को उठाया तो कॉल करने वाले अज्ञात ने कहा कि अपने मालिक रघुबीर चौधरी को बता देना कि गोल्डी बराड़ भाई को 50 लाख रुपये की जरूरत है। उसके बाद उसने फोन काट दिया। उसके बाद उसकी वाट्सएप नंबर से संदेश आया कि फोन काटने का आपके नुकसान भरना पड़ेगा। उसके पास फोन पर भी एक कॉल आई।
जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना के एडीशनल एसएचओ रमेश कुमार ने कहा कि संजीव की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।