फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में महिला की नकदी, गहने और मोबाइल चोरी

Sat, 10 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के तीन मामलों में चोरी चलती बस के अंदर से महिला के महिला का पर्स, नकदी, मोबाइल सोने के गहनों के अलावा एक दुकान व घर से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव सेगा निवासी निवासी महिला पूनम ने बताया कि 6 अक्तूबर को सुबह करीब सात बजे घर से हरियाणा रोडवेज की बस में आ रही थी। तितरम मोड़ के पास में किसी ने उसका बस के अंदर पर्स चोरी कर लिया। पर्स के अंदर 3000 रुपये, सोने की अंगूठी पांच ग्राम की व सोने की चेन 20 ग्राम की थी।

जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। तितरम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में चीका पुलिस को दी शिकायत में हरिओम जरनल स्टोर छोटी मंडी चीका निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि 1 एक अक्तूबर की रात को किसी ने उसके जरनल स्टोर से नकदी व अन्य वस्तुएं चोरी कर ली। चोरी हुए सामान की कीमत 25 हजार रुपये थी।
विज्ञापन


तीसरे मामले में पूंडरी निवासी निशान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर की रात को किसी ने उसके घर से 15 हजार रुपये की चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें