फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए-टू पुलिस के जाल में फंसी महिला सहित 3 ब्लैकमेलर,

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर पांच लाख ठगे
विज्ञापन

सीआईए-टू पुलिस के जाल में फंसी महिला सहित 3 ब्लैकमेलर
हड़पी गई एक लाख रुपये नकदी सहित कुल 1.40 लाख रुपये बरामद
2 आरोपियों को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
साजिश के तहत 65 वर्षीय बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर 5 लाख रुपये हड़पने के मामले में सीआईए-टू पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपी काबू कर लिए। इसमें से महिला के हिस्से आई एक लाख रुपये नकदी तथा शेष 2 आरोपियों को जाल में फांसने के लिए प्रयुक्त की गई 40 हजार रुपये नकदी और 2 मोबाइल बरामद किए हैं। गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो आरोपियों का न्यायालय से दो दिन का रिमांड लिया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि बिजली निगम से 2012 में रिटायर हुए शहर के करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर 8 मई को थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया था। पीड़ित ने कहा था कि हरीगढ़ किंगन में उसकी रिश्तेदारी है। इसी गांव के लगभग 75 वर्षीय शमशेर सिंह से उसकी जान पहचान हो गई थी। शमशेर ने उससे 30 हजार रुपये उधार लिए थे। साथ ही उसने कैथल निवासी एक महिला को भी 80 हजार रुपये उधार दिलवा दिए। इसके बाद शमशेर उसके पास आया और हरिद्वार चलने की बात रही। वह उसकी बातों में आ गया। 30 अप्रैल को वह शमशेर के साथ हरिद्वार के लिए बस अड्डे पर पहुंचा तो उसके साथ दो महिलाएं और थीं। उसने कहा कि ये भी वहां पूजा-पाठ के लिए जा रही हैं। वहां पहुंच कर एक सत्संग भवन में कमरा लिया। यहां उसे दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। यहां शमशेर ने एक महिला से व्यभिचार किया। साथ ही एक महिला को उसके ऊपर लिटा दिया। जबकि वह अपने बुजुर्ग होने व शुगर की बीमारी की दुहाई देता रहा। सुबह शमशेर का दोस्त कुलदीप उर्फ दीप व एक अन्य युवक सोनू गाड़ी लेकर पहुंचे। दोनों युवकों ने खुद को महिलाओं का रिश्तेदार बताते हुए उनके साथ मारपीट की और कहा कि वह महिलाओं को यहां क्यों लाए हैं? इसके बाद किसी तरह वे पिहोवा पहुंचे। यहां इन सभी ने उससे 20 लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर उस पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। उनकी धमकी व इज्जत के डर से उन्होंने 1 मई को आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए। आरोपी इसके बाद उससे 12 लाख रुपये ओर मंागते रहे और जबरन उससे प्रनोट लिखवा लिया कि उसने बीस लाख रुपये कर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 8 मई को मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही सीआईए-टू प्रभारी सत्यवान को मामले की जांच सौंपी। सत्यवान की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक सत्यवान सिंह तथा उसकी टीम ने 40 हजार रुपये नकदी चिन्हित करते हुए शिकायतकर्ता को दी और सीवन चौक कैथल स्थित एक चाय की दुकान में नकदी प्राप्त करने आए हुए आरोपियों के पास भेज दिया। जैसे ही आरोपी शमशेर हाल निवासी सिरटा रोड कैथल व कुलदीप उर्फ दीप निवासी ब्रह्मपुरी प्लॉट गांव रुहां जिला कुरुक्षेत्र हाल निवासी सिरटा रोड कैथल वहां नकदी लेने के लिए आए, उन्हें काबू कर लिया गया। उनसे मिली जानकारी के बाद साजिश में शामिल महिला को काबू कर लिया। उसके कब्जे से उसके हिस्से में आई एक लाख रुपये नकदी बरामद की। पुलिस ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि शेष दोनों आरोपियों को दूसरी महिला व एक अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें