फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल घबराने पर उठी तो चोटी कटा हुआ पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल घबराने पर उठी तो चोटी कटा हुआ पाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत (कैथल)।
गांव कैलरम में रविवार रात सो रही एक महिला की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। गांव की काला पट्टी में एक परिवार की करीब 50 वर्षीय महिला राजबाला के साथ कथित हादसा हुआ।
महिला का कहना था कि वह अपने पुत्र व पति के साथ घर में सो रही थी। वे लोग एक ही कमरे में करीब 11 बजे सोए थे। रात्रि में करीब ढाई बजे अचानक उसका दिल घबराने लगा, जिसके कारण उसकी आंख खुल गई। अचानक उसने देखा की उसकी चोटी चारपाई पर कटी हुई पड़ी है। यह देख कर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुन कर पति व पुत्र भी जाग गए। सुबह होते-होते गांव के लोगों का उसके घर पर भारी जमावड़ा हो गया। सूचना मिलने पर कलायत पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा सारी स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ललित मोहन ने कहा कि उन्हें बिस्तर पर चोटी कटी हुई मिली है पर समझ में मामला कुछ भी नहीं आ रहा कि आखिर ये सब क्या हो रहा है। यदि शिकायत मिलती है तो पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें