फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 लाख लूटने के मामले में आरोपी को लूट के एक अन्य मामलें में काबू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती का आरोपी लूट के एक अन्य मामले में गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। गनमैन की आंखों में लालमिर्च पाउडर डालकर कैश वैन से 44 लाख रुपये की डकैती करने के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी को लूट के एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57 हजार 600 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस के एएसआई बिलाशा राम, एएसआई रमेश कुमार, एएसआई जितेंद्र व एचसी नरेश कुमार की टीम ने आरोपी मालविंद्र सिंह निवासी बिरकलां जिला संगरुर पंजाब की निशानदेही पर उसके मकान से लूट व डकैती के दो मामलों में 57600 की नकदी बरामद की है। एसपी ने बताया कि आरोपी मालविंद्र व उसके साथियों ने 31 अक्टूबर 2013 की शाम धर्मबीर निवासी जाजनपुुर की गाड़ी का रास्ता रोककर मूंदड़ी नहर पुल के नजदीक पिस्टल के दम पर 2 लाख 7 हजार रुपये नकदी व गाड़ी लूट ले गये थे। एक अन्य मामले में कुख्यात गिरोह द्वारा 04 दिसम्बर 2013 को स्टेट बैंक आफ पटियाला की कैश वैन से गन मैन की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 44 लाख रुपये कैश लूट लिया गया था। दोनों वारदातों में शामिल आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें