कोल्हुई। कस्बे में सोनौली रोड पर शुक्रवार को भोर में तीन बजे फर्नीचर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससेे वर्कशाप में रखा मोटर, मशीन, बेड, रंगाई-पुताई का सामान जल कर राख हो गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाया। कुल दस लाख का नुकसान बताया गया। कोल्हुई कस्बे में नसीम सिद्दीकी का फर्नीचर की दुकान है। शुक्रवार को भोर में तीन बजे अचानक तेज आवाज हुई और दुकान में आग लग गई। इसके बाद तमाम लोग बगल के पोखरे से पानी भर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी बीच बगल में थाना होने के कारण पुलिस भी मदद में पहुंची।