फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर सामान चोर गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-1 पुलिस टीम ने ट्रांसफार्मर व सामान चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बिजलीकर्मी सहित 3 को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के तीन चोरीशुदा बिजली ट्रांसफार्मर तथा चोरी की वारदात में प्रयुक्त आयशर कैंटर बरामद किया है। तीनों में से दो को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रथम प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई बिजेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल तरसेम कुमार की टीम द्वारा तितरम स्थित हरियाणा बिजली वितरण निगम वर्कशाप से निगम में लोवर डिविजन क्लर्क के तौर पर कार्यरत करीब 38 वर्षीय यशपाल निवासी पावटी जिला पानीपत को काबू किया। आरोपी से व्यापक पूछताछ करते हुए पुलिस ने सत्यवान निवासी दादुपुर जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया, जो ट्रांसपोर्टर का धंधा करता है। इसके साथ ही गिरोह से जुड़े मनोज कुमार निवासी भोजपुर जिला सहारनपुर यूपी हाल निवासी कर्ण विहार कालोनी करनाल को घरौंडा को भी काबू कर लिया। उनके कब्जे से घरोंडा से लाखों रुपये मूल्य के तीन चोरीशुदा बिजली ट्रांसफार्मर तथा चोरी की वारदात में प्रयुक्त कैंटर बरामद कर लिया गया। एसडीओ बिजली निगम राजेंद्र कुमार की शिकायत पर थाना तितरम में 28 अप्रैल को दर्ज मामले अनुसार बिजली वितरण निगम की तितरम स्थित वर्कशॉप से कई ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके थे।
पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज कुमार ने कुबूला कि वह वर्ष 2007 से बिजली ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग का काम करता है, जिसके लिए उसने र्साइं मंदिर रोड घरोंडा में वर्कशाप बना रखी है, जिस कारण उसका बिजली विभाग कर्मचारियों के साथ संबंध बना रहता है। बिजली कर्मचारी यशपाल के साथ उसकी जान पहचान उसकी समालखा पोस्टिंग के दौरान हो गई थी, जहां से वर्ष 2016 में उसका ट्रांसफर तितरम वर्कशॉप में हो गया था, जिसने माह दिसंबर 2018 में मनोज से संपर्क स्थापित करके बताया कि यहां कई बिना जमा किए कापर ट्रांसफार्मर पड़े हैं, तो उन्होंने योजना में सत्यवान को भी शामिल करते हुए काफी ट्रांसफार्मर चुराकर माह जनवरी व अप्रैल 2019 दौरान मनोज की घरोंडा वर्कशाप पर ले आए। आरोपी मनोज इन ट्रांसफार्मरों का सामान बदलकर रिपेयर होने के लिए आने वाले ट्रांसफार्मरों पर भी बदलता था। आरोपी मनोज व यशपाल का व्यापक पूछताछ के लिए 30 अप्रैल को अदालत से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया, जबकि आरोपी सत्यवान न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें