फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में महिला समेत दो घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में महिला समेत दो घायल, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग जगह हुई मारपीट के मामले में लगभग छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गुहला के गांव भागल निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके पास लगभग 20 मरले के करीब बाड़ा है। जिसकी रजिस्ट्री उनके नाम है। जिस पर गांव के कुछ लोग जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं और नींव भी भर रहे हैं। जब उनको रोका तो वह मारपीट पर उतर आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसको काफी चोटें आई हैं। एसआई सतपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में सीवन के गांव सौथा निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसने अपने खेतों में गेहूं के साथ सिरसम आदि फसल लगाई हुई है। 9 मार्च को उसके खेतों में कुछ बकरियां चर रही थी। जो गांव के ही एक युवक रामकुमार की थी। उसने इस बात का विरोध किया तो रामकुमार ने उसके साथ मारपीट की। एएसआई सुभाष चंद मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें