फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने गांव सैर में लगाई बड़ी सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सो रहा था परिवार, चोर ले उड़े नकदी और जेवरात
विज्ञापन

फोटो संख्या-29
कैथल। गांव सैर में से चोर एक घर में घर के सदस्यों को सोए रहते बड़ी सेंध लगाते हुए 9 लाख नकद, 16 तोले सोना व 800 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सैर निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात 12 नवंबर को वे घर में पीछे सोए हुए थे। उसी दौरान रात को चोर मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर चोरी कर गए। परिवार के सभी सदस्य सुबह उठे तो देखा कि रसोई, दुकान व घर के मुख्य कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। चोरों ने घर से एक सिलेंडर, अलमारी में रखे 9 लाख रुपये, 16 तोले सोना व 800 ग्राम चांदी चुरा ले गए। जिनका कोई पता नहीं चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घर का मुआयना किया। इसके बाद केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एएसआई जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें