फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर को लेकर लिखे अपशब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक को सोशल साइअ पर लिखे अपशब्द
विज्ञापन

बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एक के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला-चीका से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखने के मामले में चीका पुलिस ने एक के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में विधायक के बेटे ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में फेसबुक व व्हॉट्स-एप पर गलत पोस्ट डालने का बात कही गई है।
पुलिस को दी शिकायत में डेरा बाजीगर कल्लर माजरा निवासी साहिब सिंह ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके पिता गुहला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। 21 सितंबर को कुछ लोग उसके पास आए ओर उन्होंने मोबाइल दिखाया कि जिसमें एक आईडी बनी हुई थी। वह आईडी बदसुई निवासी हरदीप बदसूई के नाम से बनी हुई थी। हरदीप बदसुई ने अपनी आईडी से गुहला के विधायक उसके पिता की फोटो से छेड़छाड़ करते हुए फेसबुक व व्हाट्स-एप पर पोस्ट डाली हुई थी। जिसमें उसके पिता को गाली-गलौच कर अनुसूचित जाति के व्यक्ति के मान मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। उसके पिता अनुसूचित जाति से विधायक हैं। पोस्ट पर जाति सूचक शब्द के अलावा गालियां लिखी गई है। आरोपी ने उसके परिवार की समाज के नजरों में छवि खराब करने का कार्य किया है। विधायक की फोटो से छेड़छाड़ कर उसको गुंडा दिखाया गया है। साहिब सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि जिन-जिन लोगों ने उसके पिता की छवि खराब करने का कार्य किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सुल्तान सिंह ने बताया कि पुलिस ने विधायक के बेटे की शिकायत पर गांव बदसुई निवासी हरदीप के खिलाफ एससी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें