फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग लेने आ रहे युवक पर हमला करने के मामले में दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर हमला करने के मामले में दो आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। कोचिंग लेने के लिए आ रहे युवक का रास्ता रोककर मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। शहर पुलिस ने दिल्लोवाली निवासी 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। वारदात में शामिल 2 अन्य युवक पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शहर पुलिस के एएसआई सतीश कुमार ने आरोपी कर्मजीत व परमजीत निवासी दिल्लोवाली को गिरफ्तार किया गया है। पेहोवा चौक स्थित एक कोचिंग सेंटर में एचएसएससी की कोचिंग ले रहे प्रदीप निवासी प्यौदा को 14 अगस्त की दोपहर चीका रोड पर आरोपी व उनके साथियों ने रास्ता रोककर चोटें मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर अन्य व्यक्तियों के पहुंचने बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें