अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। माइलस्टोन स्कूल में परीक्षा के लिए गए 3 विद्यार्थियों की स्कूटी से पांच युवकों ने मोबाइल चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार माइलस्टोन स्कूल के सामने तीन विद्यार्थी एक स्कूटी में मोबाइल रखकर परीक्षा देने के लिए चले गए। जब वे परीक्षा देकर बाहर आए तो स्कूटी से मोबाइल चोरी हुए मिले। बाद में पता करने पर उन्हें जानकारी मिली कि पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई है। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत करीब 40 हजार से अधिक बताई गई है।
देखने पर पता चला कि 5 लड़के एक बाइक पर आए। इसके बाद तीन लड़के वहां खड़ी बाइकों पर बैठ गए। एक लड़के ने स्कूटी खोल दी। करीब 10 मिनट में उसने मोबाइल निकाल लिए और बीच में खड़े लड़के ने मोबाइल पकड़ लिए। इसके बाद पांचों एक ही बाइक पर बैठकर कर निकल गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
एसएचओ सिटी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कूटी में मोबाइल रखकर परीक्षा देने के लिए गए थे विद्यार्थी, पांच युवकों ने स्कूटी से चुराए मोबाइल
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वारदात
फोटो संख्या-28 व 29