फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो मामलों में 3 गिरफ्तार, चोरीशुदा संपति बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के दो मामलों में तीन गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने चोरी के मामलों में 3 को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरीशुदा टेलीविजन, 10 जोड़ी नए जूते तथा एलसीडी और लोहे का रॉड बरामद किया गया है।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने उपनिरीक्षक उज्जवल सिंह की टीम ने ढांड चौक कैथल से आरोपी सावन सिंह निवासी नई अनाज मंडी जखौली अड्डा कैथल और विक्रम उर्फ बेटरी निवासी रामनगर कैथल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर उनके मकान से चोरीशुदा बेस्टाविजन टेलीविजन व 10 जोड़ी नए जूते बरामद किए गए हैं। महाराजा अग्रसेन कालोनी निवासी संजीव गर्ग ने इस संबंध में शिकायत की थी। दोनों आरोपियों को सीआईए-1 पुलिस के सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने सेंधमारी के एक अन्य मामले की जांच में शामिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आढ़ती कैथल निवासी सुभाष चंद्र ने इस संबंध में शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस द्वारा दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनके कब्जे से 4 चोरीशुदा खाद कट्टे और कट्टे बेचने से प्राप्त कुल 27,500 रुपये नकदी बरामद की जा चुकी है। जबकि उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में चौकी रामथली प्रभारी एएसआई महेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल दलशेर की टीम द्वारा आरोपी प्रवीन उर्फ सुशील निवासी खरकां को गिरफ्तार किया गया है। यह एलसीडी लखविंद्र सिंह निवासी खरकां के मकान से 2 फरवरी को चुराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें