फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रेक्टर व ऑटो रिकशा की बैटरी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रैक्टर व ऑटो रिक्शा की बैटरी चुराई
विज्ञापन

कैथल। शहर के खुराना रोड पर खड़े 2 ट्रैक्टर व 4 ऑटो रिक्शा से चोर बैटरी चोरी कर ले गए। खुराना रोड निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की रात को चोर घर से बाहर खड़े सूबे सिंह, प्रेम के ट्रैक्टर से चोर बैटरी चोरी कर ले गए तथा सुरेश कुमार, रामफल, बलबीर व दलीप के ऑटो रिकशा से बैटरी चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 9000 रुपये थी।
दूसरे मामले में गांव गोबिंदपुरा के सरपंच सज्जन सिंह ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी की रात चोर गांव के श्मशान घाट से लेंटर में इस्तेमाल की जाने वाली 18 लोहे की प्लेट चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 9000 हजार रुपये है। हेड कांस्टेबल अमरजीत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से दो अलग-अलग जगहों से चोर बाइक चोरी कर ले गए। हनुमान वाटिका से चोर बाइक चोरी कर ले गए। अर्जुन नगर निवासी रजत ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि 21 फरवरी को वह हनुमान के मंदिर में पूजा के लिए गया था। वापस आया तो बाइक नहीं मिली। हेड कांस्टेबल सत्यवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में ढांड रोड पर सिगमा सेंटर के बाहर से चोर बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। ढांड निवासी मेजर ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि 28 फरवरी को वह सिगमा सेंटर में क्लास लगवाने आया था। तो जब क्लास लगवा कर वापस आया तो बाइक नहीं मिली। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें