फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 8 जगह लगाई सेंध, ट्रांसफार्मरों का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने 8 जगह लगाई सेंध, ट्रांसफार्मरों का सामान चुराया
विज्ञापन

कैथल। चोर पूंडरी के दो गांव से 8 ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी कर ले गए। गांव डीग सेे चोर 6 ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी कर ले गए। बिजली निगम के एसडीओ रवि काजल ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी की रात किसान फूलपती, महिंद्र, चौकस, रोशन, राज सिंह व मिया सिंह के खेतों चोर से 6 ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। सामान की कीमत 1,32000 रुपये थी। एएसआई रगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में रवि काजल ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव हाबड़ी में 8 फरवरी की रात किसान चौर सिंह व गुरमुख सिंह के खेतों चोर से 2 ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। सामान की कीमत 44000 रुपये थी। एएसआई जय भगवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें