फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के नीचे कूदकर जान देने के मामले में मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड के लिए एएसआई और सात लोगों को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन

रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले व्यक्ति की जेब से मिला सुसाइड नोट
सिविल लाइन थाने के एएसआई सहित सात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे लाइन पर रविवार को रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक सुभाष चंद के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें सिविल लाइन थाना के एएसआई रमेश कुमार सहित सात लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया है। वहीं मृतक के परिजन रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज दिखे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। जिन लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है उसमें सिविल लाइन थाना के एएसआई रमेश कुमार, मातू सैनी, गुड्डी पत्नी रोशन लाल मिस्त्री, कमलेश निवासी सुभाष नगर, उसकी लड़की, गयालू डेरी वाले व गुंगा अरबारी को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने बताया कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हुए हैं, वे सुभाष चंद को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, यहां तक कि घटना से पूर्व पुलिस में शिकायत देकर उसको प्रताड़ित करवाया था। इस वजह से वह कई दिनों से आहत था। मृतक के बेटे अमन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस कुरुक्षेत्र के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सुमरे प्रताप ने बताया कि रेलवे पुलिस उनके अधीन नहीं आती है। इस मामले में जांच करना रेलवे पुलिस का काम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें