फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को गाड़ी का नंबर भी दे दिया, लेकिन पुलिस गाड़ी चालक के खिलाफ नहीं कर रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को गाड़ी का नंबर भी दे दिया, लेकिन पुलिस गाड़ी चालक के खिलाफ नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले लोग
पुलिस ने कहा-नंबर की जांच की जाएगी
फोटो संख्या-2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव कठवाड़ निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में परिजनों द्वारा हादसे को अंजाम देने वाले व्यक्ति की कार का नंबर देने का दावा करते हुए पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। एसपी से मिलने पहुंचे लोगों ने एसपी को दी लिखित शिकायत में उक्त कार का नंबर दिया। एसपी ने एसएचओ सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं एसएचओ सदर का कहना है कि पुलिस नंबर की जांच करवाएगी।
विज्ञापन

गांव कठवाड़ निवासी कृष्ण कुमार सहित अन्य ने कहा कि कृष्ण के भाई सुखदेव की 23 जून को अज्ञात कार चालक की टक्कर से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि 23 जून को सुबह के 8 बजे मेरा भाई सुखदेव किसी काम से जा रहा था। इस दौरान गांव के नजदीक ढांड रोड पर पहुंचने पर उसकी मोटर साईकिल को किसी अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बूरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे को अंजाम देने वाले व्यक्ति की गाड़ी का नंबर पता करके पुलिस को दे दिया। इसके बावजूद पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई नहीं क जा रही है। इसीलिए एसपी से कार्रवाई क मांग की है। एसपी ने एसएचओ सदर को नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

वहीं एसएचओ सदर का कहना है कि जो नंबर पुलिस को दिया गया है, उसकी जांच करवाई जाएगी कि इस बात में सच्चाई है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें