दो मोटरसाइकिल चोरी
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर दो मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए ओर एक मोटरसाइकिल का चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस ने तीनों की मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में अंबाला रोड राधा स्वामी कॉलोनी निवासी विकास कुमार ने बताया कि 8 सितंबर को चोर ढांड रोड से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में शहर पुलिस को दी शिकायत में चंदाना गेट निवासी वीशू बंसल ने बताया कि 8 सितंबर को किसी ने चिल्ड्रन पार्क से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में शहर पुलिस को दी शिकायत में गोबिंद कॉलोनी करनाल रोड निवासी वैभव भल्ला ने बताया कि 9 सितंबर को एक युवक ने उसकी मोटरसाइकिल चिल्ड्रन पार्क से चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर उसे देखकर वह भाग गया। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने वैभव भल्ला की शिकायत पर पाडला रोड निवासी पिन्नू राम के खिलाफ मोटर साइकिल चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।