फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये के सस्ता सोने के लालच में ठगी के मुख्य आरोपी सोनू ढांडा को प्रोडकशन वारंट पर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये के सस्ता सोने के लालच में ठगी के मुख्य आरोपी सोनू ढांडा को प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। जिले भर में लोगों से सस्ता सोना देने का लाचल देकर करोड़ों रुपये की ठगी के मुख्य आरोपी सोनू ढांडा को पुलिस ने करनाल पुलिस की हिरासत में से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उसे जान से मारने का प्रयास करने सहित ठगी के एक मामले में कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 4 दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद जो जानकारी मिलेगी, उसका विस्तार से खुलासा किया जाएगा।
विदित रहे कि वर्ष 2018 में शहर में सस्ता सोना देकर उसे बाजारी कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने का झांसा देने वाला गिरोह सामने आया था। उस समय लोग इस गिरोह की बातों में आ गए थे। जिसमें वे इस गिरोह से जुड़े लोग लोगों से एक तोला सोने की एवज में 23 से 25 हजार रुपये तक लेते थे और पहले 15 दिन, फिर 21 दिन बाद उसके बदले एक तोले सोना दे देते थे। जिसमें लेने वाले की मर्जी रहती थी कि वह सोना ले या फिर उस 23 हजार के बदले मार्केट रेट अनुसार 29 या 30 हजार रुपये ले। इस पूरी प्रक्रिया में शहर भर से भारी संख्या में लोगों ने इस गोरखधंधे को निवेश समझ कर पैसा लगाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते इस गिरोह में सैंकेड़ों करोड़ रुपये का सर्कल खड़ा कर लिया था। बाद में लोगों को ठगी का एहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी आरोपी सोनू ढांडा को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जहां पर पुलिस ने आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर रखा उससे 50 हजार रुपये की रिकवरी दिखाई है। अब कैथल सदर थाना पुलिस ने उसे 5 मार्च को दर्ज किए गए ठगी एवं हत्या के प्रयास के मामले में रिमांड पर लिया है। गांव कुलतारण निवासी महावीर ढांडा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सोनू ढांडा ने उसे सस्ता सोना देने का लालच दिया था। उससे एक करोड़ रुपये से अधिक ले लिए, जो कि उसने अपने जानकार एवं रिश्तेदारों से एकत्रित करके आरोपी को दिए थे। लेकिन बाद में आरोपी ने न तो उसे गोल्ड दिया और न ही पैसे। इस संबंध में कई बार पंचायतें भी हुई। आरोपी ने उस पर अवैध पिस्तौल से फायर भी किया था।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि पुलिस ने सोनू ढांडा को करनाल पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर काबू किया है। उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे जो भी जानकारी मिलेगी, उसकी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें