फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी मामले में भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब तस्करी मामले में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शराब तस्करी मामले में पुलिस ने भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ के एएसआई रोहताश व उसकी टीम ने पुराना बस स्टैंड के समीप दबिश देते हुए आरोपी सुभाष निवासी बीरबल पट्टी क्योड़क को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर मौका पर पहुंचे शहर पुलिस के एचसी राजेश द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोपों के तहत धारा 174ए अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीआरओ ने हुए बताया कि उपरोक्त आरोपी को शहर पुलिस ने वर्ष 2016 में 13 सितंबर को पुराना बस अड्डा के नजदीक से प्लास्टिक कैनी में पौने 10 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू करते हुए गिरफ्तार किया था। लेकिन आरोपी समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हुए भूमिगत हो गया था।
विज्ञापन


अवैध शराब भट्ठी चला रहे दो आरोपी काबू
कैथल। गांव शीलाखेड़ा स्थित मकान में अवैध शराब भट्ठी चला रहे आरोपी राजेश व अजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चौकी अनाज मंडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्रपाल व एसपीओ दलबीर की टीम ने शाम की गश्त के दौरान की। सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सुचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उसने बताया कि दोनों नाजायज शराब तैयार करके बेचने के आदी है। पीआरओ ने बताया आरोपियों के कब्जा से तैयार हो चुकी पौने 2 बोतल शराब, 50 किलोग्राम लाहण तथा अवैध भट्ठी में प्रयुक्त किए गए काफी उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें