फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बन ठगे 10 हजार रुपये
कैथल। सीवन के गांव सैर में फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बन 10 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव सैर निवासी पवन कुमार ने थाना सीवन में दी गई शिकायत में बताया कि 12 नवंबर को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह बजाज फाइनेंस से बोल रहा है। उसने उसे लोन दिलवाने की बात कही और लोन के लिए उसने उसका आधार कार्ड नंबर व पैन कार्ड नंबर ले लिया। कुछ देर बाद उसके पास एक मैसेज आया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन करके उससे मैसेज में आया पासवर्ड पूछा। इसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से 9999 रुपये कट गए। पैसे कटने के बाद से ही आरोपी का फोन बंद हा रहा है। हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।