फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का दरांती से गला काटने के मामले उसके तीन साथी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर का दरांती से गला काटने के मामले उसके तीन साथी काबू
विज्ञापन

शराब पीकर हुई थी कहासुनी, दरांती से गला काटकर पराली के नीचे दबाया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बरसाना में मजदूर का दरांती से गला रेतकर हत्या का प्रयास मामले में उसके तीन साथियों को पूंडरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग दरांती बरामद करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों ने वारदात का कारण शराब पीने के बाद आपस में हुई कहासुनी बताया है।
पीआरओ ने बताया कि पूंडरी पुलिस के सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह की टीम ने आरोपी मुन्ना चौहान निवासी मंगलपुरा थेह पटेरवा जिला कुशीनगर, नरेश निवासी अरौली इस्माइलपुर जिला सहारनपुर व आरोपी वीरपाल निवासी नीमगांव जिला मथुरा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ ने बताया कि बरसाना निवासी रणधीर सिंह ने अपने पड़ोसी बिंपल का खेत एक वर्ष के लिए ठेके पर लिया हुआ है। जिसके पास 24 अक्टूबर को महादेव उर्फ दर्शन निवासी मेरठ सहित 4 युवक धान की कटाई व कढ़ाई के सीजन में मजदूरी करने के लिए आए। 10 नवंबर को वह अनाज मंडी पूंडरी में धान की ट्राली उतारने बाद शाम करीब 7 बजे खेत में पड़े धान पर तिरपाल ढकने के लिए पहुंचा तो पराली के पास से नरेश, मुन्ना व वीरपाल उसे देखकर भाग गए। वह पराली के पास पहुंचा तो उसे कुछ आवाज सुनाई दी। जहां चौथा मजदूर महादेव उर्फ दर्शन खून से लथपथ पराली में दबा मिला। उसके गले में काफी बड़ा जख्म मिला, जिसने बताया कि शराब पीने दौरान मामूली कहासुनी पर उसके दो साथियों ने उसको पकड़ लिया ओर तीसरे ने जान से मारने की नीयत के साथ उसकी गर्दन काटी है। तीनों दरांती सहित फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल कैथल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। शनिवार को चंडीगढ़ सेक्टर 12 स्थित पीजीआई पहुंची पूंडरी पुलिस को डॉक्टरों द्वारा घायल को ब्यान देने के काबिल नहीं बताया तो रणधीर के बयान पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें