फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाईज्ड न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हत्या के बाद पूजा ने किया मायके जाने से इंकार
विज्ञापन

कहा - पति के घर पर ही रहूंगी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दिवाली से एक दिन पूर्व 18 अक्टूबर को गांव कोयल निवासी बलविंद्र की हत्या के बाद से जिला अस्पताल मेें पुलिस पहरे में दाखिला मृतक की पत्नी पूजा ने फैसला लिया है कि वह मायके ना जाकर पति के घर पर ही रहेगी। सोमवार को गांव कोयल से एक पंचायत पूजा को लेने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंची थी और पूजा ने भी उनके साथ जाने एवं जीवनभर रहने की हां कर दी है।
विज्ञापन

बलविंद्र की दिवाली से एक दिन पूर्व उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी पूजा व बेटे के साथ जवाहर पार्क में बैठा था। इस हमले में पूजा भी बाल-बाल बच गई थी। पूजा ने बलविंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी कारण पूजा के भाई नाराज थे और मन में रंजिश पाले हुए थे। हालांकि हत्या के बाद बलविंद्र के भाई सलिंद्र ने पूजा व उसके भाइयों व पूजा की मां के खिलाफ खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। सोमवार को सिविल अस्पताल में पहुंची पंचायत में शामिल सलिंद्र ने कहा कि पहले उन्हें शक था कि बलविंद्र की हत्या करवाने के पीछे पूजा का भी हाथ हो सकता है, लेकिन अब उनका शक दूर हो गया है। पूजा ने कहा कि उसके भाइयों ने जब उसका सुहाग ही उजाड़ दिया है तो अब उसका डंडोली जाने का तो कोई सवाल ही नहीं है। अब तो उसका घर एवं परिवार गांव कोयल में ही है। सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि पूजा को लेने के लिए गांव कोयल की पंचायत आई थी। पंचायत में मृतक बलविंद्र का भाई सलिंद्र, पिता, गांव नंबरदार, सरपंच व अन्य लोग शामिल थे। पूजा ने भी एसडीएम के सामने बयान दिए थे कि वह गांव कोयल में ही बलविंद्र के परिवार के साथ रहने की इच्छुक है। इसलिए दोनों पक्षों की तरफ से लिखवाकर लेने के बाद ही पूजा को पंचायत के साथ गांव कोयल में रहने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें