चोरी के तीन मामलों में 25 मोबाइल फोन, दो बाइक बरामद
पुलिस ने तीन मामलों में चार बाल आरोपियों सहित सात को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने चोरी के तीन मामलों में 4 बाल आरोपियों सहित 7 आरोपी काबू किए है। जिनके कब्जे से चोरी हुए 25 न्यू मोबाइल फोन, दो बाइक बरामद की गई है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस के हेड कांस्टेबल राममेहर ने आरोपी धर्मेंद्र निवासी बरसाना को काबू किया गया। जिसके कब्जे से 13 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।
गोविंद कॉलोनी ढांड रोड स्थित इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के हब इंचार्ज सतनाम सिंह निवासी फतेहपुर की शिकायत पर 11 जुलाई को थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत अनुसार उनके ऑफिस से फरवरी व मार्च महीने के काफी मोबाइल फोन, पैंट व अन्य सामान चुरा लिया गया। ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कंपनी पेमेंट ऑन डिलीवरी सिस्टम से सामान उपलब्ध कराती थी। काफी मामलों में डिलीवरी के समय ग्राहक को जब कुछ नहीं प्राप्त होता था तो पेमेंट नहीं करने के कारण चूना कंपनी को लगता था। मामले मेें हेड कांस्टेबल राममेहर व एचसी राजेश कुमार की टीम ने आरोपी यशपाल निवासी दादुपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी के कब्जे से पुलिस रिमांड में 7 अन्य मोबाइल फोन, एक जोड़ी लेडिज व एक जोड़ी जेंट्स जूते, एक बाड़ी मसाज मशीन व दो जोड़ी जींस पैंट बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 13 मोबाइल अपने साथी धर्मेंद्र को आगे कहीं बेचने के लिए दिए हुए हैं। मामला सुलझाने में कंपनी के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय के सहायक मैनेजर नरेंद्र सिंह किशनावत की अहम भूमिका रही है। आरोपी यशपाल ने एक वर्ष पहले गाड़ी को कंपनी के कैथल हब पर लगाया था। जिसका चालक वह खुद था। आरोपी यशपाल कंपनी का करनाल से कैथल हब में माल लाने व कैथल हब से करनाल ले जाने दौरान वह किसी रास्ते में किस जगह पर गाड़ी रोककर सील्ड पार्सल की सील खोलकर सामान निकाल लेता ओर खाली पैकिंग पर पहले ही तरह सील लगा देता था।
एक अन्य मामले में सीआईए-वन के हेड कांस्टेबल रघबीर सिंह ने चोरी के मामले में जनकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी 4 बाल आरोपियों को काबू किया। जिनके कब्जे से एक चोरी हुई बाइक बरामद की है। मॉडल टाऊन ढांड रोड निवासी तरुण शर्मा की पदमा सिटी मॉल में दुकान है। जिसके बाहर से 17 अगस्त की शाम करीब 5 बजे उसकी एक्टिवा चोरी हो गई थी।
तीसरे मामले में थाना पूंडरी पुलिस के एएसआई जयपाल ङ्क्षसह ने गांव हाबड़ी में रेड मारकर आरोपी बिल्लू उर्फ धर्मेद्र व मोहन लाल उर्फ मोंटी निवासी हाबड़ी को काबू करते हुए गिरफ्तार किया है। हाबड़ी निवासी जानपाल की शिकायत अनुसार 17 अगस्त की शाम एक दुकान के आगे खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई थी।