फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के दो ममालों में तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। दुराचार के दो मामलों में 3 आरोपी को पूंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को अदालत के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि दो आरोपियों का न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया है। पीआरओ ने बताया पूंडरी चौैकी प्रभारी सब इंस्पेटर ईश्वर सिंह की टीम ने फतेहपुर में रेड देते हुए आरोपी राजीव उर्फ काला व मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। एक गांव निवासी करीब 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की शिकायत के अनुसार 16 जुलाई को दोनों आरोपी व उसके साथियों ने उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोनों का पुलिस ने रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पूंडरी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने आरोपी मेवा राम निवासी डेल जिला बदायूं यूपी को गिरफ्तार किया गया है। यूपी मूल की निवासी एक व्यक्ति पूंडरी के एक गांव में परिवार सहित रहता है। 5 अगस्त को आरोपी व उसके एक अन्य साथी उसकी नाबालिग बेटी को फुसलाकर अपहृत कर लिया। उसे खेत में ले जाकर दुराचार किया। वारदात में एक दूसरा आरोपी भी शामिल है। जबकि गिरफ्तार किया गया आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें