फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी कलायत से धान के आठ बैग व एक मोटर साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी कलायत से धान के आठ बैग व एक मोटर साइकिल चोरी
विज्ञापन

कैथल। चोरी के दो मामलों में चोर धान के आठ बैग व एक मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में कलायत निवासी राम निवास ने बताया कि 28 नवंबर की रात को अनाज मंडी से चोर उसके आठ धान के बैग चोरी कर ले गया। चोरी हुए धान की कीमत 8500 रुपये आंकी गई है। हैड कांस्टेबल मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में क्योड़क निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को वह हुडा ऑफिस में आया था। वहां से किसी ने उसका मोटर साइकिल चोरी कर लिया। हैड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें