फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर पुलिस कर्मचारी घर में घुसा, लोगों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गत 29 अप्रैल की रात गांव भूना में एक हेड कांस्टेबल नशे में एक व्यक्ति के घर में घुस गया। जिस पर उसे लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही सीवन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मचारी को लोगों के कब्जे से रिहा करवाकर मेडिकल करवाया। जिसमें नशे की पुष्टि पाई गई। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह गांव भूना में एक व्यक्ति के घर में घुस गया। जहां सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने उसे बंधक बना लिया। पुलिसकर्मी के बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही सीवन पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को अपने साथ लेकर आई। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी का मेडिकल करवाया गया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। वहीं गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उसकी पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ की। आरोपी के नशे में होने का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद एसपी वसीम अकरम ने आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया।
सीवन एसएचओ राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने एचसी महेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 354-ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें