फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात पुलिस की कस्टडी से आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुजरात पुलिस की कस्टडी से एक आरोपी भाग निकला। इस आरोपी को पुलिस पंजाब से गिरफ्तार करके लाई थी। कैथल क्षेत्र में पुलिस एक होटल पर खाने के लिए रुकी थी। जहां से लघुशंका का बहाना बनाकर आरोपी भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

गुजरात के बनास जिले के थराद पुलिस स्टेशन से आई टीम में शामिल सिपाही कृष्ण, सिपाही गणेश व सिपाही परमार ने बताया कि वह 6 अप्रैल को आरोपी हरदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह वासी अमर कोट मीर के थाना बलटोहा तहसील पट्टी, जिला तरनतारण पंजाब को कोर्ट से 10 अप्रैल को 4 बजे तक पुलिस कस्टडी में लिया था। दोनों को लेकर वे पंजाब में केस के अनुसंधान के लिए आए थे। जिसमें पंजाब व अंबाला के पुलिस कर्मचारी तेजा, राना, मोति, देवजी व अन्य कर्मचारी सिपाही पिराभाई, पुरुषोतम, मेहुल व हीरा आए थे। वापस जाते हुए 7 अप्रैल को शाम के 8.30 बजे अंबाला से वाया कैथल गुजरात जा रहे थे, इसी बीच शहर कैथल में ध्रुव होटल पर खाना खाने के लिए रुके। इसके बाद शाम के 10.30 बजे आरोपी गुरविंद्र सिंह कहने लगा कि से लघुशंका करनी है। वे आरोपी को होटल के रूम के बाथरूम में ले गए। उसने बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और वह बाथरूम के पिछले दरवाजे से पुलिस को चकमा देकर भाग गया। फिर आरोपी गुरविंद्र सिंह की अपने तौर पर शहर में काफी तलाश कि लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। कैथल पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक्साइज एक्ट के तहत दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज था। जिसमें पुलिस उसे यहां लाई थी। पुलिस ने शिकायत अनुसार केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें