फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी सहित 150 लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति रोड-शो करने का मामला, जांच शुरू
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। सीतापुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार कैसरजहां चुनावी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में फंस गई। मंगलवार को उड़नदस्ते ने बिसवां कोतवाली में कांग्रेस प्रत्याशी समेत 150 लोगों पर केस दर्ज कराया है। यह कार्रवाई बिना अनुमति के रोड शो करने के मामले में की गई है।

इससे पहले धौरहरा से कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद व अटरिया में बसपा-सपा गठबंधन उम्मीदवार सीएल वर्मा व पूर्व विधायक मनीष रावत आदि पर दर्ज हो चुके हैं। बता दें कि सीतापुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कैसरजहां ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उनके द्वारा संसदीय इलाके में रोड शो निकाला गया मगर इस रोड शो की प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई। बिना इजाजत रोड शो करने के मामले में उड़नदस्ता प्रभारी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने बिसवां कोतवाली में कांग्रेस नेता कैसरजहां व उनके करीब 150 समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने की तहरीर दी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद कैसर जहां समेत 150 समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें