फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म करने की कोशिश में स्कूल अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुष्कर्म करने की कोशिश में स्कूल अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। रिवाड़ गांव की एक महिला ने गांव के ही स्कूल में तैनात एक अध्यापक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में चीका थाना में शिकायत भी दी है। महिला की शिकायत पर चीका पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने थाना चीका में दी अपनी शिकायत में बताया कि सुबह वह अपने चार वर्षीय बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी। बेटे को स्कूल छोड़ कर जैसी ही वह वापिस मुड़ी तो स्कूल में तैनात अध्यापक पवन ने उसे आवाज लगाकर बुला लिया और कहा कि आपका वोट कार्ड बनकर आया हुआ है। आप रजिस्टर में साइन कर अपना वोट कार्ड ले जाएं। महिला ने बताया कि साइन करवाने के बहाने अध्यापक पवन उसे स्कूल में एक कमरे में ले गया और उसे धक्का देकर कमरे में सोफे पर गिरा लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला की शिकायत पर चीका थाना में अध्यापक पवन के दुष्कर्म का प्रयास करने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
चीका थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि रिवाड़ गांव की एक विवाहिता ने गांव के सरकारी स्कूल में कार्यरत अध्यापक पवन कुमार के खिलाफ शिकायत देकर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपी अध्यापक पवन कुमार का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला के परिवार वालों से हमारा कुछ विवाद चल रहा है जिस कारण दबाव बनाने के लिए दुष्कर्म की कोशिश जैसा आरोप लगाया गया है। आरोप सरासर निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें