फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति भंग में पुलिस ने सात का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। अलग अलग स्थानों पर जमीनी विवाद व मारपीट के विभिन्न मामले में पुलिस ने गुरुवार को सात लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि चालान भेजे गए सभी आरोपी शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न कर रहे थे। इसलिए सभी का चालान कर दिया गया है। मानिकपुर गांव निवासी वसीम पुत्र अकरम का कर्मा गांव निवासी लाल मोहम्मद व उसके लड़के सलाउद्दीन के साथ बुद्धवार की शाम विवाद हो गया था। पुलिस ने तीनों को गुरुवार को चालान कर दिया। वही कंचनपुर गांव निवासी अमर सिंह व राजकुमार सिंह का पैगंबरपुर निवासी सोमारु के साथ विवाद हो गया था। वही बावन का पहाड़ निवासी गोविंद पटेल पुत्र रामसूरत नशे में धुत था और विवाद कर रहा था पुलिस ने सभी का चालान कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें