फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के डर से जहरीला पदार्थ निगला, आसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के डर से व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगला, आईसीयू में भर्ती
कैथल। गांव प्यौदा में मामूली झगड़े में नोटिस देने गए पुलिस कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगा है। साथ ही पुलिस कार्रवाई के डर से पीड़ित व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़ित निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव प्यौदा निवासी धीरा की गांव के ही एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने खेत में बनी पानी की टंकी को टक्कर मार दी है। इस मामले में थाना तितरम से एक पुलिस कर्मचारी धीरा व शिकायतकर्ता पक्ष को नोटिस देने गया था। धीरे के भतीजे ने बताया कि इस पुलिस कर्मचारी ने धीरा के साथ मारपीट की और फरार हो गया। बाद में धीरा ने पुलिस कार्रवाई के डर से जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां वह आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके परिजनों ने कहा कि यह मामूली झगड़ा था। धीरा ने यह भी कहा कि वह गेहूं के सीजन में व्यस्त है। एक दो दिन में अपने आप पेश हो जाएगा। या फिर उस टंकी को ठीक करवा देगा। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस कर्मचारी द्वारा मारपीट की गई।
एसएचओ ने बताया कि पुलिस कर्मचारी नोटिस देने गया था। पता लगाया जाएगा कि क्या घटना हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें