फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन का किया अपहरण
विज्ञापन

कैथल। शहर की एक कालोनी से नाबालिग का अपहरण किया गया है। एक पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि चंदाना गेट निवासी कुनाल गत 6 मार्च को उसकी साढे़ 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। एएसआई रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में सोथा निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी प्रेमो देवी (34) 3 मार्च की दोपहर से लापता है। उन्हें आशंका है कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। सब इंस्पेक्टर केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में शहर के अंबेडकर नगर निवासी नगिना सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा गौरव (18) 3 मार्च को बिना बताए कहीं चला गया है। उन्होंने उसकी कई जगह तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा। हैड कांस्टेबल बलजीत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें