फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय की टीम ने जिला अस्पताल में खंगाली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय की टीम ने जिला अस्पताल में खंगाली कमियां
विज्ञापन


रायबरेली। जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं व अच्छाई को पता लगाने के लिए बुधवार को प्रदेश सचिवालय की पांच सदस्यीय टीम जिला अस्पताल पहुंची।

अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच करने के साथ ही सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

शासन से जारी शासनादेश के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। तमाम आदेशों का अनुपालन खामियां होने के कारण नहीं हो पाता है।

इन्हीं खामियों का पता लगाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू किया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन एकेडमी की ओर से अधिकारियों की टीमें बनाकर जिलों में भेजी गई है। संबंधित अधिकारियों को जिले में पहुंचकर आदेशों के कियान्वयन के संबंध में जमीनी हकीकत की जानकारी लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की मंशा पर सचिवालय से संयुक्त सचिव बाबूराम, उपसचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अनुसचिव महावीर गौतम, नीलेश सिंह व बाबू सुभाष की टीम बुधवार को जिला अस्पताल पहुंची। इससे पहले सीएमओ कार्यालय गत मंगलवार को पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित योजनाओं की पड़ताल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें