फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पाला राम सैनी की गाड़ी पर ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता पाला राम सैनी की गाड़ी पर ईंट से हमला, फरार हुए युवक, पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार रात घर लौट रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पाला राम सैनी की गाड़ी पर कुछ युवकों ने ईंट से हमला कर दिया। ईंट गाड़ी की डिग्गी पर जाकर लगी। हमले की सूचना मिलते ही एसपी वसीम अकरम सहित सिटी एसएचओ मनदीप कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें युवक बाइक पर भागते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पाला राम सैनी ने बताया कि वे सोमवार रात चंदाना गेट की ओर से घर लौट रहे थे। जब वे संगम पैलेस के निकट से निकले तो उनकी गाड़ी के पीछे से किसी ने ईंट से हमला कर दिया। जब नीचे उतर कर देखा तो पता चला कि हमला करके युवक बाइक पर भागे हैं और वे पिस्तौल भी लिए हुए थे। पाला राम ने बताया कि हालांकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन हमला किसने और क्यों किया, यह जांच का विषय है? इसलिए उन्होंने मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाने में दी है।
विज्ञापन

सिटी एसएचओ मनदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गए थे। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें