फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डयोढ़ खेड़ी से सेगा रोड पर ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पाई गांव निवासी जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि उसका चचेरा भाई भूपेंद्र सिंह (22) बुधवार को किसी काम के लिए कैथल गया था। जब वापस आ रहा था तो डयोढ़ खेड़ी से सेगा मार्ग पर ट्रक चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सिविल अस्पताल कैथल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ संजय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में कौल गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक भेज दिया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी एचसी सोहनलाल ने बताया कि सांच निवासी सुभाष की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। रोहतक पीजीआइ में पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें